रोहतक में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब का कहना है कि टिकट न मिलने से नेता व कार्यकर्ताओं का आहत होना स्वाभाविक है। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है, कार्यकर्ताओं को मना लिया जाएगा। देब वीरवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।