फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में पार्ट-2 कर्मचारियों ने पक्के करने की मांग को लेकर की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

आउटसोर्स पार्ट-2 एसोसिएशन ने रविवार को पंडित श्री राम शर्मा पार्क में बैठक कर 10 से 15 साल से कार्यरत पार्ट-2 कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई। बैठक में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। एसोसिएशन के प्रधान संदीप देशवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार विभिन्न विभागों में 10 से 15 सालों से काम कर रहे पार्ट-2 कर्मचारियों को अब तक पक्का नहीं कर पाई है। ये सभी कर्मचारी विज्ञापन और पूरे मापदंडों को पूरा कर कार्यरत हैं। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने भी ऐसे कर्मचारियों को पक्का करने के आदेश दिए हैं, लेकिन सरकार ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरकर हड़ताल भी करेंगे। सरकार समय रहते कार्रवाई करे तो हम स्वागत करेंगे। संदीप देशवाल ने 2024 में करनाल में 15 दिन चले आंदोलन और मुख्यमंत्री नायब सैनी से हुई 15 मिनट की बैठक का भी जिक्र किया। बैठक में राज कुमार, अमित ढिल्लो, धर्मेंद्र दहिया, योगेश चंद्र सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें