फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में भगवान परशुराम जयंती पर अब 30 मई को होगा राज्य स्तरीय समारोह

भगवान परशुराम जयंती पर अब पहरावर गांव में 30 मई को राज्य स्तरीय समारोह होगा, जिसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सैनी होंगे। वीरवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, सहकारिता मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा व डीपी वत्स रोहतक पहुंचे और समारोह स्थल का निरीक्षण किया। तय हुआ कि समारोह उसी 15.5 एकड़ जमीन में होगा, जो सरकार ने गौड़ ब्राह्मण संस्था को दी है। इससे पहले सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि समारोह की तैयारियों को लेकर अगली बैठक गौड़ ब्राह्मण संस्था में होगी, जहां 2100 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी तय करेंगे कि राज्य स्तरीय समारोह के संयोजक कौन होंगे। उन्होंने कहा कि आमतौर पर मुख्यमंत्री किसी मंत्री को ही संयोजक तय करते हैं, क्योंकि समारोह सरकार की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। वहीं, मंंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिन नीतियों को शुरू किया, उनको मुख्यमंत्री नायब सैनी आगे बढ़ा रहे हैं। जबकि रामबिलास शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम चिरंजीवी हैं। वे किसी एक समाज विशेष के नहीं, बल्कि सर्व सम्माज के हैं। इसलिए पंचकूला से लेकर महेंद्रगढ़ तक हर समाज के लोग राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें