राजीव गांधी खेल स्टेडियम के परिसर में रविवार दोपहर डेढ़ बजे नशा मुक्त साइक्लोथॉन रैली में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने हिस्सा लिया। जिला में मेजर ध्यानचंद के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिताओं का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने साइक्लोथॉन रैली के बाद खेलों का समापन किया। 50 और 60 किलोभार वर्ग में बॉक्सिंग मुकाबलों के बाद विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। महिला वर्ग के 50 किलो बॉक्सिंग में पहला स्थान दीया व दूसरा स्थान रमनजोत ने हासिल किया गया। पुरुष वर्ग 60 किलो बॉक्सिंग में पहला स्थान कार्तिक व दूसरा स्थान प्रिंस ने हासिल किया।