फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में गौड़ संस्था के सदस्यों ने सेवानिवृत्त प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की उठाई आवाज

ब्राहमण समाज एवं गौड़ ब्राहमण विद्या प्रचारिणी सभा के आजीवन सदस्यों ने गौड़ कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा के खिलाफ अनियमितताओं की जांच व कार्रवाई करने की मांग की है। पूर्व प्राचार्य पर अनियमितता के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। गौड़ संस्था के पूर्व प्रधान रामकरण अत्री, पूर्व महासचिव कृष्ण कौशिक ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि प्राचार्य ने अपने कार्यकाल के दौरान गंभीर अनियमितता बरती है। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जयपाल शर्मा को महाविद्यालय में दोबारा नियुक्ति देने पर ब्राहमण समाज घोर आपत्ति व आशंका जाहिर करता है। पूर्व प्राचार्य के एचआरए की जांच कराई जाए। नेहरू कालोनी में रिहायश दिखाकर एचआरए लिया है। इससे सरकार को लाखों रुपये का घाटा हुआ है। इसलिए इन्हें कोई भी हस्ताक्षर करने का अधिकार न दिया जाए। कानून के हिसाब से सेवानिवृति के बाद दोबारा नौकरी पाने वाले कर्मचारी को डीडी या डीडीओ पावर व प्रशासनिक अधिकार नहीं दिये जा सकते। उनके प्राचार्य रहते हुए पिछले सात साल के कार्यकाल की गैर कानूनी गतिविधियों व संस्था के रुपयों का अपने स्वार्थ के लिए दुरुपयोग किए गए रुपयों की जांच की जाए। पहरावर में 23 अप्रैल 2023 को संस्था की नींव रखने के लिए हुए समारोह में संस्था के आजीवन सदस्यों ने लाखों रुपये चंदे के रूप में दिये थे। अब तक वह पैसा न तो संस्थाओं के खातों में जमा हुआ है और न ही उन दान दाताओं को वापिस दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें