आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर गाड़ी छोड़कर घोड़ी की सवारी की। जयहिंद ने घोड़ी पर बैठकर शहर में चक्कर लगाया और पीएम के पेट्रोल व डीजल का कम प्रयोग करने की अपील पर जमकर कटाक्ष किया। नवीन जयहिंद ने कहा कि पीएम की अपील पर नेता रील बना रहे है। कोई बाइक, साइकिल, रेल और बस में सफर करता दिख रहा है और एक मिनट की रील डाल रहा है। अगर ये नेता एक साल तक ऐसा करें तो उनका स्वागत है लेकिन अगर रील बनाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं तो उनकी रेल बनाने के लिए तैयार है। जयहिंद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर एक साल तक सोना नहीं खरीदेंगे, एक साल तक विदेश की यात्रा नहीं करेंगे, एक साल तक विदेश में शादी करने नहीं जाएंगे, तेल का प्रयोग नहीं करेंगे और स्वदेशी अपनाकर देशहित में अपना योगदान देंगे।