फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं ने खोला व्रत

नवीन दलाल Updated Sat, 05 Apr 2025 11:45 AM IST

चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर शनिवार सुबह से ही मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ रही। मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां महागौरी की पूजा करने पहुंचे। घरों में भी कन्या पूजन किया गया। बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा में भी महामंडलेश्वर कपिलपुरी व महामंडलेश्वर कर्णपुरी ने कन्या पूजन के साथ देवी मां की पूजा पूरी की। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया गया। विधिविधान से पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने अपना व्रत खोला। नवरात्र पर अष्टमी के चलते शनिवार को सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचने लगे। इसके चलते मंदिरों में चहल-पहल बनी रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें