फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में हीरोज एकादश ने 9 विकेट से मैच जीता

नवीन दलाल Updated Thu, 23 Oct 2025 02:43 PM IST

विश्वकर्मा क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में हीरोज क्रिकेट अकादमी एकादश ने विश्वकर्मा क्रिकेट अकादमी एकादश को 9 विकेट से हराया। रणविजय अहलावत को मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बल्लेबाज व बेस्ट गेंदबाज चुना गया। रणविजय ने 81 रन बनाए व पांच विकेट लिए। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए विश्वकर्मा एकादश ने 27.1 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। विश्वकर्मा एकादश की ओर से रुद्रवीर ने 29, पवन ने 34 व आदर्श बुधवार ने 22 रन बनाए। हीरोज एकादश की ओर से रणविजय अहलावत ने 6 ओवर में 32 रन देकर पांच विकेट लिए। इसके अलावा हेमंत ने दो, दलबीर व भाविश ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में हीरोज एकादश ने 24.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीता। हीरोज एकादश की ओर से रणविजय अहलावत ने 70 गेंदों पर 12 चौकों व एक छक्के की मदद से 81 रन बनाए। इसके अलाव अभिनव ने नाबाद 51 रन बनाए। विश्वकर्मा एकादश की ओर से रुद्रवीर ने एक विकेट लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें