अमर उजाला फाउंडेशन व वैद्य केसर दास सेवा समिति की तरफ से रविवार को रोहतक के गांधी कैंप में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 62 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। समिति के संचालक राजेश सिंधवानी ने बताया कि शिविर में डॉ. प्रियंका ने मरीजों की जांच की। टेस्ट लैब टेक्निशन नेहा ने मरीजों का ब्लड प्रेशर, मधुमेह व हीमोग्लोबिन की जांच की। इस दौरान पथरी, खांसी, शुगर, जुकाम, बुखार, बवासीर आदि के मरीज जांच कराने आए। इस अवसर पर विनोद जुनेजा, संजीव सचदेवा, जय सिंधवानी व अन्य मौजूद रहे।