भाजपा के पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का कहना है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने अहंकार की वजह से हारी। एक ही परिवार की मोनोपली भारी पड़ गई। यूं कहा जाए कि कांग्रेस एक पार्टी नहीं, बल्कि गुटों का समूह है जो एक-दूसरे को नीचे दिखाने में लगे रहते हैं। वे शुक्रवार को अपने सेक्टर 14 स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।