फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में ड्यूटी पर चिकित्सक से मारपीट को लेकर चिकित्सकों ने नहीं किया काम

होली के दिन करनाल के घरौंडा में एसएचओ व अन्य पुलिसकर्मियों की ओर से आपातकालीन विभाग में ड्यूटी पर उपस्थित डॉ. प्रशांत के साथ मारपीट व अपहरण कर थाने में ले जाने के विरोध में नागरिक अस्पताल में शनिवार को चिकित्सक ने कार्य नहीं किया। इससे मरीज परेशान नजर आए। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज (एचसीएमएस) एसोसिएशन रोहतक के प्रधान डॉ. विश्वजीत राठी ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों से चिकित्सक हड़ताल पर रहे। जिले में 154 मेडिकल ऑफिसर है। इनमें से लगभग सभी हड़ताल पर रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें