फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट की ओर से देशी ठाठ कार्यक्रम का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 02:06 PM IST

इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट की ओर से वीरवार को देशी ठाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठेठ देशी अंदाज में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने हरियाणवी लोक गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दी। इन पर दर्शक झूम उठे। छात्राओं ने हरियाणवी गीत मन्नै कर दिया ऊंचा नाम हरियाणे का की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अन्य कलाकारों ने भी हरियाणवी गीत व रागनियों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार गजेंद्र फौगाट ने जल संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पानी अनमोल है। इसे बर्बाद न करें। हमारे बुजुर्गों ने पानी के महत्व को देखते हुए जल संरक्षण पर जोर दिया। हमें इसे समझना होगा। कार्यक्रम में हरियाणवी अभिनेता राघुवेंद्र मलिक समेत अनेक कलाकार मौजूद रहे। संस्थान के शिक्षक विकास देशवाल ने बताया कि कार्यक्रम के जरिये हरियाणवी संस्कृति को दर्शाने का प्रयास किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें