फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती आत्महत्या केस: 48 घंटे बाद भी कारणों का खुलासा नहीं

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 08 Feb 2026 11:15 AM IST

नई अनाज मंडी के आढ़ती जयपाल बल्हारा की आत्महत्या के कारणों को घटना के 48 घंटे बाद भी पता नहीं लग सका है। भाई महिपाल ने पुलिस को बताया कि उसका भाई जयपाल मानसिक तौर पर परेशान था लेकिन वजह पता नहीं। पुलिस ने दीव-दमन से लौटे यूपी कैडर के आईपीएस बेटे राहुल बल्हारा की मौजूदगी में शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक बहुअकबपुर गांव निवासी जयपाल ने अपने भाई महिपाल फौजी के साथ मिलकर नई अनाज मंडी में महीपाल-जयपाल कमीशन एजेंट्स के नाम से आढ़त की दुकान कर रखी है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे जयपाल दुकान के बाहर कुर्सी के ऊपर बैठे थे। नजदीक ताश खेल रहे लोगों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही मुंशी नीरज व अन्य मौके पर पहुंचे। जयपाल के सिर से खून टपक रहा था। नजदीक लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ा था। तुरंत उनको पीजीआई के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आढ़ती जयपाल बल्हारा का बेटा राहुल 2023 में यूटी कैडर से आईपीएस बने थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग दीव-दमन में है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें