फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में हार्दिक के परिजनों से मिले सीएम मान, केंद्र और हरियाणा सरकार पर उठाए सवाल

शाहिल शर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 04:45 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि पीएम मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री लाखनमाजरा में हुई घटना पर संज्ञान लें। ऐसे कमजोर खेल ढांचे के दम पर क्या देश खेलों में विश्व गुरु बन पाएगा। हरियाणा में तीन दिन में खिलाड़ियों की मैदान में मौत हो गई। क्या हरियाणा सरकार की यहीं खेल नीति है। मान वीरवार को लाखनमाजरा में पोल सीने पर गिरने से जान गंवाने वाले खिलाड़ी हार्दिक राठी के परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। मान ने कहा कि मैं लाखनमाजरा राजनीति करने नहीं, बल्कि एक खेल प्रेमी होने के नाते आए हैं। घटना से पूरे देश के खिलाड़ी व उनके परिजन स्तब्ध हैं। खेल ढांचा यूं कमजोर रहा तो कौन माता-पिता अपने बच्चों को मैदान में भेजेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका में बॉस्केटबाल की दुनिया की सबसे बड़ी लीग होती है। वहां सात फीट तक डेढ़ क्विंटल वजनी खिलाड़ी हैं। वहां कभी ऐसे पोल गिरने से घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि 2030 में देश राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। क्या उससे पहले ऐसे खेल ढांचे के उदाहरण दुनिया के सामने पेश किए जाएंगे। खेल मंत्री पूरे देश के खेल ढांचे की जांच करवाकर उचित कदम उठाएं। हरियाणा की खेल नीति पर सवाल उठाते हुए भगवंत मान ने कहा कि तीन दिन में दो बॉस्केटबाल के खिलाड़ी पोल गिरने से अपनी जान गवां चुके हैं। गर्व से भाजपा सरकार अपनी खेल नीति का बख्यान करती है। ऐसी खेल नीति के यहीं परिणाम हैं। पंजाब में खिलाड़ी की हत्या के सवाल पर मान ने कहा कि वह विषय कानून व्यवस्था का था लेकिन यह तो सरेआम खेल ढांचे से जुड़ा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि सांसद कोटे से मिली राशि को क्यों नहीं खर्च किया गया, इसकी जांच होनी चाहिए। अगर समय पर खेल स्टेडियम में पैसे लग जाते तो आज हार्दिक जिंदा होता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें