फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: हरियाणा में खेल ढांचे को कमजोर कर रही बीजेपी: अभय चौटाला

इनेलो नेता अभय चौटाला का कहना है कि भाजपा सरकार हरियाणा में खेल ढांचे को कमजोर कर रही है। यहीं कारण है कि केंद्र सरकार ने खेल कोटे से गुजरात को 700 करोड़ जबकि हरियाणा को मात्र 70 करोड़ रुपये का बजट दिया। इसके बावजूद हरियाणा के खिलाड़ी अपने दम पर देश के लिए 50 प्रतिशत पदक जीतकर लाते हैं। चौटाला रविवार को लाखनमाजरा पहुंचे और पोल गिरने से जान गंवाने वाले बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी के परिवार से बात की। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हादसे के लिए प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन जिम्मेदार है। एक मात्र जिला खेल अधिकारी को निलंबित करने से कुछ नहीं होगा। खेल नीति तैयार करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि रोहतक व बहादुरगढ़ में दो खिलाड़ियों की जान चली गई। इसके बावजूद कड़ कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गांवों में राजीव गांधी स्टेडियम खोले गए लेकिन आज वे गौशालाओं में तब्दील हो गए हैं। चौटाला ने कहा कि लाखनमाजरा में भाजपा सरकार 11 साल राज करने के बावजूद कोच तक नियुक्त नहीं कर सकी। खिलाड़ी अपने दम पर पदक जीतकर लाते हैं। पंचकूला में खिलाड़ियों की डाइट तक बंद कर दी गई क्योंकि सरकार ने डाइट उपलब्ध कराने वाली एजेंसी को दो करोड़ रुपये बकाया नहीं दिए थे। परिवार को दी जाए पक्की नौकरी चौटाला ने कहा कि पांच लाख से हार्दिक राठी वापस नहीं आ जाएगा। परिवार के एक सदस्य को पक्की नौकरी दी जाए। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही खेल ढांचे की कमियों को दूर किया जाए। पंजाब के मुख्यमंत्री राजनीति न करें चौटाला ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा में आकर राजनीति न करें। पंजाब की खेल सुविधाओं की तरफ ध्यान दें

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें