फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वाॅलीबॉल में मंजीत की टीम विजयी

Sun, 12 Jan 2025 07:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
12सीटीके04-मायना गांव में आयोजित खेल महोत्सव में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत:फाउंडेशन
विज्ञापन
रोहतक। युवा दिवस के उपलक्ष्य में नव युवा फाउंडेशन की ओर से नेहरू युवा केंद्र माय भारत रोहतक व खेलो भारत रोहतक के सहयोग से गांव मायना में आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव आगाज ए जोश का रविवार को समापन हुआ। इसमें विभिन्न श्रेणियों में 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वाॅलीबॉल में मंजीत की टीम विजयी रही। पुरुषों की 30-50 आयु वर्ग स्प्रिंट स्पर्धा में आशीष प्रथम, सोमबीर द्वितीय व पोवेंद्र तृतीय रहे। लड़कों की विभिन्न श्रेणी की दौड़ में यश, अमन व नमन प्रथम, ध्रुव , भगेश व हिमांशु द्वितीय और गौरव, अनीश व सोमबीर तृतीय रहे। रिले रेस में विभिन्न श्रेणियों में संकेत व दीपिका की टीम प्रथम, सागर व वंदना की टीम द्वितीय व मेघराज व सारिका की टीम तृतीय रही। लड़कियों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में कोमल प्रथम, मानसी द्वितीय व राखी तृतीय रही व विभिन्न श्रेणियों की दौड़ में अवनी, सुनीता व वंदना प्रथम, मानवी, सोनिया व मानसी द्वितीय और अंतिम, कुसुम व राखी तृतीय रही। इस अवसर पर सुमित, वंदिता, विनीत व अर्जुन कोच की भूमिका में रहे। योगेश्वर दत्त ने नव युवा फाउंडेशन से आगे भी ऐसी स्पर्धाओं के आयोजन का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच कमल सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सुमित, सिद्धार्थ, अंकिता, दीपक,गौतम, नितीश, प्रवेश,पूजा ,ममता व विनीत शामिल रहे।

12सीटीके04-मायना गांव में आयोजित खेल महोत्सव में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत:फाउंडेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें