फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की सोच ही देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है : डॉ. कपिल कौशिक

Sun, 12 Jan 2025 07:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
12सीटीके06...राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए
विज्ञापन
रोहतक। मेहनत, अनुशासन और समर्पण से ही सफलता मिलती है। युवाओं की सोच ही देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है। इसलिए अपने आत्मविश्वास को जगाएं और जीवन की चुनौतियों का सामना करें। यह विचार यूथ इंडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कपिल कौशिक ने रखे। उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इन्होनें कहा विवेकानंद का जीवन युवाओं के भविष्य को आकार देने का आग्रह करता है। उन्होंने युवाओं को कहा था कि वे अपने देश के लिए कुछ अच्छा करें और मानवता की सेवा करें। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास से भर दिया और उन्हें बताया कि वे कुछ भी कर सकते हैं अगर वे दृढ़ निश्चयी हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 की थीम राष्ट्र निर्माण के लिए युवा सशक्तीकरण रखी गई है। यह थीम देश के विकास में युवाओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है। इस मौके पर यूथ इंडिया एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. ललित शर्मा, अश्वनी वशिष्ठ, सोनू सैन, सारांश, दिनेश शर्मा, सुमित सिंह, सोमदत्त, रोहित कौशिक, अनिल भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें