फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम को प्रदेश की राजधानी बनाने की मांग, चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर रैली 23 को

विज्ञापन
विज्ञापन
महम।
विज्ञापन

स्वाभिमान आंदोलन संयोजक मास्टर हरिसिंह रविवार को महम पहुंचे। उन्होंने महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत प्रधान सुभाष नंबरदार के नेतृत्व में खाप प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान महम को प्रदेश की राजधानी बनाए जाने की मांग जोरशोर से उठाई गई।
नंबरदार ने बताया कि न्याय पक्ष संगठन अध्यक्ष रणदीप लोहचब की ओर से प्रदेश की नई राजधानी हरियाणा के बीच में बनाने की मांग को लेकर 23 फरवरी को महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर चौबीसी खाप के नेतृत्व में राज्यस्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली को लेकर मास्टर हरी सिंह व चौबीसी सर्वखाप पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा मिलकर आपसी सलाह कर आगे की रणनीति बनाई जा रही है। गांव गांव जाकर लोगों से बातचीत कर रैली का निमंत्रण दिया जाएगा।
विज्ञापन

मास्टर हरिसिंह ने कहा कि विधायक, पूर्व विधायक, सांसद व पूर्व सांसद तथा सरपंच पूर्व सरपंचों सहित तमाम जनप्रतिनिधियों व आमजन को निमंत्रण दिया जाएगा। महम क्षेत्र प्रदेश के मध्य में स्थित है। इसलिए यहां राजधानी बनने से प्रदेश की जनता को यहां पहुंचे में आसानी होगी। कहा कि यह आमजन के लिए स्वाभिमान की लड़ाई है। प्रदेश के बीच में राजधानी होने से पूरे हरियाणा का विकास होगा वहीं चारों तरफ से राजधानी में आने वाले लोगों के लिए भी सुविधाजनक होगा।
विज्ञापन

इस दौरान चौबीसी खाप महासचिव मास्टर रामफल राठी, महम तपा प्रधान महाबीर गोयत, सैमाण तपा प्रधान हुक्म सिंह, पूर्व सरपंच दलीप सिंह, पूर्व चेयरमैन वजीर सिंह, पूर्व चेयरमैन वेद अहलावत,खाप प्रवक्ता कृष्ण बडाली, नहरा खाप के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्दीप नहरा निंदाना, राजा गोयत, अजमेर बहलबा, कुलबीर मदीना, अंकित मदीना, सूरजमल राठी निंदाना तपा प्रधान, दलबीर राठी उर्फ काला मुंडिया लाखनमाजरा तपा प्रधान, रामकिशन मलिक मोखरा तपा प्रधान, बलजीत बहलबा तपा प्रधान व दिलावर सिंह मुंढाल तपा प्रधान आदि ने अपना समर्थन दिया और आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति में अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें