फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जयहिंद सेना 23 जनवरी से 23 मार्च तक चलाएगी सदस्यता अभियान

विज्ञापन
12सीटीके14-सेक्टर छह स्थित तंबू में आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों को शॉल ओढा कर सम्मानित करते
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

नवीन जयहिंद ने रविवार को सेक्टर छह स्थित तंबू में भंडारे का आयोजन किया। यहां सभी को नववर्ष व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं को टोपी व बुजुर्गों को कंबल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से लेकर 23 मार्च बलिदान दिवस तक जयहिंद सेना की ओर से सदस्यता अभियान चलाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

नवीन जयहिंद ने कहा कि प्रदेश भर से सौ क्रांतिकारी योद्धा तलाशे जाएगे। ये बिना डरे लोगों के हक की आवाज उठाएंगे। साथ ही 2100 योद्धा इन सौ क्रांतिकारी नेताओं की मदद के लिए लिए तैयार किए जाएंगे। जयहिंद सेना से जुड़ने इच्छुक सदस्य संपर्क कर सकते हैं। जिस दिन हमें ये लोग मिल गए, उस दिन सांसदों और विधायकों को बता देंगे, काम कैसे होता है। जयहिंद सेना निस्वार्थ भाव से हर वर्ग के लोगों की मदद कर रही है। लोगों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए सरकार व प्रशासन से बिना डरे संघर्ष किया जा रहा है। इस मौके पर अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें