फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शर्मिला ने जीते दो पदक

शहर के सनसिटी में रहने वाली अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने उड़ीसा में 18 से 21 मार्च तक आयोजित हुई 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने दमदार खेल से जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 39 वर्षीय शर्मिला ने एफ-56 और एफ-57 कैटेगरी में हिस्सा लिया। उन्होंने शॉटपुट में 9.52 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर स्वर्ण पदक जीता और अपना पुराना रिकॉर्ड 9.15 मीटर तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। यह प्रदर्शन उनकी मेहनत और लगातार अभ्यास का परिणाम है। शर्मिला ने डिस्कस थ्रो में 24.04 मीटर दूर चक्का फेंककर कांस्य पदक प्राप्त किया। दो अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक जीतकर उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां और चयन पिछले महीने दुबई में आयोजित 17वीं फजा अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में शर्मिला ने शॉटपुट में स्वर्ण और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीते थे। इसके अलावा 21 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में भी उन्होंने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इन प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए हुआ। शर्मिला की इस उपलब्धि पर खेल विभाग की कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी ममता देवी, अन्य पैरा खिलाड़ी और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी मेहनत और सफलता आने वाले खेलों के लिए प्रेरणा बन रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें