फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में दो दिन में दूसरा एनकाउंटर, खाद-बीज व्यापारी मोहन हत्याकांड के मुख्य आरोपी जयभगवान उर्फ सोनू गिरफ्तार

नवीन दलाल Updated Tue, 13 Jan 2026 09:58 AM IST

पुलिस ने दो दिन के भीतर दूसरा बड़ा एनकाउंटर करते हुए बहाला के खाद बीज व्यापारी मोहन की हत्या के मुख्य आरोपी और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर जयभगवान उर्फ सोनू को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। इस कार्रवाई में धारूहेड़ा सीआईए और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस टीम को इनामी बदमाश सोनू की लोकेशन मिलने पर दिल्ली–जयपुर हाईवे पर गांव खरखड़ा के पास नाकाबंदी की गई। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश सोनू को दो गोलियां लगीं। मुठभेड़ के दौरान धारूहेड़ा सीआईए इंचार्ज योगेश और एसटीएफ सब-इंस्पेक्टर विवेक को भी गोलियां लगीं, लेकिन दोनों अधिकारी बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए थे, जिससे उनकी जान बच गई। घायल बदमाश को तुरंत रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें