फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: 40 साल के शख्स ने 10 माह की बच्ची से किया दुष्कर्म

शाहिल शर्मा Updated Sat, 20 Dec 2025 05:44 PM IST

शनिवार की सुबह शहर में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने 10 माह की बच्ची को पहले खेलने का बहाना बनाकर अपने पास बुलाया और फिर उसे अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। खून से लथपथ हालत में बच्ची को कमरे में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी उसी घर के एक दूसरे कमरे में रहता था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। बच्ची की हालत देख परिजन सकते में आ गए। इसके बाद बच्ची को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों द्वारा की गई जांच में यह पुष्टि हुई कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। सुबह के समय बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई थी, हालांकि, प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और बाल कल्याण समिति की टीम तुरंत अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के बारे में आस-पड़ोस से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी ने कहीं इस तरह की पहले भी कोई वारदात को अंजाम तो नहीं दिया होगा। मूल रूप से बिहार का रहने वाला है परिवार: बच्ची के परिवार ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। पिछले कुछ सालों से हरियाणा के रेवाड़ी की एक कॉलोनी में रहते हैं। यहीं पड़ोस में यूपी का एक करीब 40 वर्षीय व्यक्ति भी किराये पर रहता है। उनकी 10 महीने की बच्ची है जिससे खेलने के लिए अक्सर पड़ोसी घर पर आता रहता था। इसी के चलते शनिवार सुबह 8 बजे भी कमरे में आया। यहां आने पर उसने कुछ देर बाद बच्ची को खेलाया। कुछ देर के बाद वह बच्ची को अपने साथ गोद में उठाकर अपने कमरे पर ले गया। उस वक्त बच्ची की मां अपने कमरे में खाना बना रही थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें