फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: किशनपुरा में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप

रेवाड़ी के गांव किशनपुरा में बुधवार सुबह एमएससी पास एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले में मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान नीतू के रूप में हुई है। उसके भाई मनोज, निवासी रेणागेर (मुंडावर, राजस्थान) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नीतू की शादी 8 दिसंबर 2023 को किशनपुरा निवासी राकेश के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती एक माह तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन उसके बाद पति, जेठ और जेठानी द्वारा दहेज को लेकर ताने दिए जाने लगे। परिजनों के अनुसार सितंबर 2024 में नीतू ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद कथित तौर पर ससुराल पक्ष का दबाव और बढ़ गया। आरोप है कि जेठानी ने बच्ची के जन्म के बाद कपड़ों के साथ पांच लाख रुपये लाने की मांग की। जब परिवार ने असमर्थता जताई तो करीब दो माह पहले पति राकेश उनके घर से ट्रैक्टर भी ले गया। मनोज ने बताया कि 14 अप्रैल की रात करीब 9 से 10 बजे नीतू का फोन आया था, जिसमें उसने बताया कि पति राकेश, जेठ मुकेश और जेठानी परिता उससे पांच लाख रुपये की मांग को लेकर मारपीट कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने बहन को भरोसा दिलाया था कि सुबह पिता के साथ किशनपुरा पहुंचेंगे, लेकिन उससे पहले ही नीतू की मौत की सूचना मिल गई। बुधवार सुबह परिजनों को बताया गया कि नीतू ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बावल थाना पुलिस ने भाई की शिकायत पर पति राकेश, जेठ मुकेश और जेठानी परिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें