फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: पुरानी रंजिश के चलते युवक ने की बुजुर्ग की हत्या

गांव बखापुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग रोशनलाल की हत्या पुरानी रंजिश के चलते रवि उर्फ विक्की ने की थी। विक्की गांव का ही रहने वाला है। मृतक रोशनलाल बखापुर गांव में ऑयल मिल के मालिक थे। मंगलवार रात को दुकान के अंदर सो रहे बुजुर्ग पर रवि उर्फ विक्की ने अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने सिर पर ईंट से वार किया था, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रेसवार्ता में बावल डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश थी। आरोपी को शराब की लत थी और मृतक के भतीजे भूपेंद्र ने आरोपी को इसको लेकर कई बार धमकाया था, जिसके चलते आरोपी रवि ने यह कदम उठाया। आरोपी खेतीबाड़ी का काम करता है। बता दें कि 4 भाइयों में रोशन लाल सबसे बड़े थे। खेतीबाड़ी के अलावा उनकी ऑयल की दुकान थी। रोशन की कोई संतान नहीं थी। उन्होंने अपने छोटे भाई के लड़के को गोद ले रखा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें