बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि इस जीत के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व तथा गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति रही है। एनडीए आज पूरे देश में विकास, सुरक्षा और स्थिरता का प्रतीक बन गया है। पार्टी ने आज तक मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपी है उसको मैंने निष्ठा पूर्वक निभाया है। बिहार की प्रचंड जीत एनडीए की नीतियों तथा कार्यकर्ताओं की समर्पण भावना और जनता की अटूट आस्था का परिणाम है। उन्होंने कहा जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद दोनों विधानसभा क्षेत्रों में दिन-रात जनसंपर्क अभियान चलाया। धरातल पर उतरकर जनता से सीधा संवाद किया। बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों तथा नीतीश कुमार के कुशल शासन पर मोहर लगाई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने एक बार फिर अपने राजनीतिक कौशल का लोहा मनवाया।