फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में बीजेपी प्रत्याशी विनीता पीपल ने दाखिल किया नामांकन, कई नेता रहे मौजूद

नगर परिषद चेयरपर्सन पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी विनीता पीपल ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन के मौके पर हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम, रेवाड़ी के प्रभारी नसीम अहमद, जिला अध्यक्ष वंदना पोपली सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और प्रत्याशी का समर्थन किया। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि पार्टी संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है और रेवाड़ी नगर परिषद में विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। वहीं, प्रत्याशी विनीता पीपल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जनता का पूरा सहयोग मिलेगा और वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें