फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में राव जयनारायण कालूवास की छठी पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन

शहर के कंकरवाली रोड पर स्थित राव जयनारायण कालूवास की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि राव जयनारायण कालूवास सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और हमेशा समाजसेवा में लगे रहे। उनकी स्मृति में हर वर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में राजबीर कालूवास, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जसबीर यादव, चंद्रहास, धर्मवीर, अरुण यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने आयोजन की सराहना की और पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें