फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में अलमारी का लॉक ठीक करने आए युवक, 60 हजार रुपये व सोने के जेवर पर किया हाथ साफ

पानीपत के आजाद नगर में अलमारी का लॉक ठीक करने आए एक युवक ने अलमारी से 60 हजार रुपये व आठ तोले के सामने के जेवर चोरी कर लिए। मकान मालिक ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। आजाद नगर निवासी प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसके कमरे वाली अलमारी का लॉक खराब था। 29 दिसंबर को उनकी गली में अलमारी का लॉक ठीक करने वाला आया था। उसकी मां सुशीला देवी ने उसे अलमारी का लॉक ठीक करने के लिए घर बुलाया था। वह लॉक ठीक कर चला गया। उसने वीरवार सुबह अलमारी खोली तो उसे अलमारी में 60 हजार रुपये व आठ तोले के सोने के जेवर नहीं मिले। जेवर में सोने की चेन, अंगूठी, मंगलसुत्र व कान की बालियां थी। उसे पूरा शक है कि इस वारदात को उसी युवक ने अंजाम दिया है जो अमलारी का लॉक करने आया था। उसकी पुलिस से मांग है कि जल्द उसका पता लगाकर उस पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें