फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: छठ महापर्व में सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम, गोहना और असंध रोड पर भारी वाहनों की नो एंट्री

शाहिल शर्मा Updated Sun, 26 Oct 2025 08:24 PM IST

छठ महापर्व के लिए जिले में सभी तैयारियां शुरू हो गई हैं। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और प्रकाश के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। घाट पर पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए असंध रोड और गोहाना रोड पर भारी वाहनों की एंट्री को भी बंद रखी जाएगी। इसके लिए दो चरणों में रूट को डायवर्ट किया जाएगा। सोमवार को दोपहर एक बजे से रात को नौ बजे तक और मंगलवार को अल सुबह तीन बजे से नौ बजे तक रूट डायवर्ट रखा जाएगा। रविवार को एसपी भूपेंद्र सिंह ने घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स और एसपी ट्रेफिक सुरेश सैनी को पूरी तरह से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। छठ पर्व पर जिले में गोहाना रोड पर एनएफएल रजवाहा, जाटल रोड नहर, असंध रोड पक्की नहर के पास रजवाहा पर, सैनी कॉलोनी, बाबरपुर ड्रेन नंबर एक व दो, कुटानी रोड पावर हाउस के पीछे, नारायणा दिल्ली पैरलल नहर पुल व यमुना किनारे घाटों पर छठ पर्व मनाया जाएगा। जिले में तीन साल से अधिक प्रवासी श्रमिक छठ पर्व मनाते हैं। जिस कारण घाटों पर श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ रहेगी। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार को एसपी ने घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी घाट पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेटिंग कराने को कहा है। गोहाना व असंध जींद की तरफ से आने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें