फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: खेल मंत्री दिखे एक्शन मोड में, शिवाजी स्टेडियम का किया निरीक्षण

शाहिल शर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 03:29 PM IST

मिशन ओलंपिक 2036 में हरियाणा से ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हों और प्रदेश के सभी स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं की कमी ना हो, इसी को लेकर मंत्री गौरव गौतम लगातार स्टेडियम का निरीक्षण कर रहे हैं और खेल अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दे रहे हैं। इसी के दृष्टिगत खेल मंत्री गौरव गौतम ने बुधवार को पानीपत के शिवाजी स्टेडियम का निरीक्षण किया और विभिन्न अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं से किसी भी तरह से वंचित न रखा जाए अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की साफ मंशा है कि हरियाणा को मेडल लाने में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो। निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री गौरव गौतम ने स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों से भी कोचिंग में सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। मंत्री गौरव गौतम ने कमियों को देख, खेल अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया किसी भी सूरत में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें