शिवरात्रि पर पानीपत में शिवालय भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठे। वहीं कावडियो और डाक कावडियों की एक दूसरे से आगे निकलने की होड लगी रही। पानीपत हरिद्वार नेशनल हाईवे 709 एडी पर भारी व दूसरे वाहनों की नो एंट्री रही। शहर में सोनौली रोड और चौटाला रोड पर रोहतक भिवानी हिसार, जींद और सिरसा के कावड़ियों की धूम मची रही। वहीं शहर के प्रसिद्ध प्राचीन देवी मंदिर की प्रगतेश्वर महादेव मंदिर भादड़ समेत अन्य शिवालयों में कावड़ियों ने जलाभिषेक किय। उनके साथ लोगों ने शिवलिंग पर दुग्ध अभिषेक और जलाभिषेक किया। मंदिरों में तड़के ही मंगल आरती के बाद दर्शनों के लिए कपाट खोल दिए गए थे।