फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: पत्नी से झगड़ा कर गया था शख्स, तालाब में मिला शव

इसराना थाना क्षेत्र के डाहर गांव के तालाब में डूबने से हुई फैक्टरी श्रमिक के बाद वीरवार को परिजन जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। साथ ही बताया कि मंगलवार को वह पत्नी से झगड़ा करने के बाद घर से निकला था। थाना इसराना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बुधवार दोपहर को करीब 11 बजे डाहर गांव के श्मशान घाट के पास तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त बीच किल्ला, चतरा प्रतापपुर झारखंड निवासी उमेश भईयां के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की तलाश शुरू कर दी थी। वीरवार को मृतक के परिजन जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं। जिनमें चार बेटी और एक बेटा है। उसका पति उमेश धागा फैक्टरी में काम करते थे और फैक्टरी के अंदर ही रहते थे। मृतक शराब के नशे में अक्सर उनके साथ मारपीट करता था। मंगलवार को झगड़ा करने के बाद वह घर से निकला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें