फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: दिवाली के बाद ओपीडी में बढ़े मरीज, सांस, ईएनटी और आंखों में जलन की शिकायक लेकर पहुंच रहे अस्पताल

शाहिल शर्मा Updated Mon, 27 Oct 2025 03:50 PM IST

दिवाली पर आतिशबाजी के बाद बढ़े वायु प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और कानों के मरीज बढ़ गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी करीब दो हजार से ज्यादा मरीज पहुंचे। जिसमें सांस, ईएनटी ( कान, नाक और गला ), आंखों के मरीज ज्यादा रहे। भीड़ होने से मरीजों को बैठने के लिए बैंच नहीं मिल पाए जिससे उन्हें फर्श पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा। वहीं मरीजों को अस्पताल में न मिलने से बाहर से महंगी दवा खरीदनी पड़ रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल में दिवाली के बाद ओपीडी बढ़ने लगी है। फिजिशियन कक्ष के बाहर सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे तक मरीजों की लाइन लगी रही। इसमें वायरल बुखार, खांसी-जुकाम, उल्टी-दस्त, सांस संंबंधित मरीज ज्यादा रहे। फिजिशियन डॉ. जैसमीन कौर ने बताया कि दिवाली पर आतिशबाजी के बाद प्रदूषण बढ़ गया है। अब अस्पताल में वायरल फीवर के साथ सांस के मरीज भी बढ़ गए हैं। उनके पास सोमवार को लगभग 800 की ओपीडी रही। लोगों को घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करना चाहिए। इस समय टीबी, अस्थमा के मरीजों को जरूरत होने पर ही बाहर निकलना चाहिए। अस्पताल में सामान्य दिनों की अपेक्षा ओपीडी बढ़ी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें