फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में चिकित्सकों की चलती रही बैठक, मरीज लौटे बिना इलाज

जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को सामान्य सर्जन के बैठक में जाने से मरीजों को इंतजार के बाद भी बैरंग लौटना पड़ा। वहीं अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ और चर्म रोग विशेषज्ञ न मिलने से मरीजों की परेशानी बढ़ी। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को ओपीडी 1800 के करीब रही। मरीजों ने कहा कि ड्यूटी का समय नौ बजे आते हैं 10:30 और उसके बाद भी चलते जाते हैं बैठक में मरीज बेचारे कहां जाएं। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों का हाल सोमवार को बेहाल रहा। ठंडे फर्श पर बैठकर चिकित्सकों का इंतजार करना पड़ा। जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों का न आना, देरी से आना, जल्दी चले जाना मरीजों की मर्ज को बढ़ा रहा है। सोमवार को अस्पताल में जरनल सर्जन का इंतजार मरीजों ने ठंडे फर्श पर बैठकर किया लेकिन कुछ को तो बिना इलाज व दवा के ही लौटना पड़ा। वहीं अस्पताल में केवल दो दिन ही चर्म रोग विशेषज्ञ और मनोरोग विशेषज्ञ बैठने से मरीजों को परेशानी हो रही है इससे करीब 350 की ओपीडी भी प्रभावित हो रही है। सोमवार को ओपीडी करीब 1800 रही इनमें चर्म रोग और मनोरोग के चिकित्सक न होने से इनकी ओपीडी नहीं हुई। मरीजों ने संयुक्त रूप से बताया कि चिकित्सक कक्ष में देरी से आते हैं और जल्दी चले जाते हैं या किसी बैठक की कहकर एक घंटे में आने का आश्वासन देकर चले जाते हैं लेकिन वापिस न आने से उन्हें इंतजार करने के बाद बिना दवा व इलाज के लौटना पड़ता है। कई बार अस्पताल के चक्कर काटने के बाद उन्हें इलाज व दवा मिल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें