फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: कर्मचारियों ने सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप, 10 जुलाई को बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

पानीपत। कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर 13 मई का समझौते को लागू न करने और वायदाखिलाफी का आरोप लगाया है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर प्रदेश की सभी नगरपालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों में राज्य स्तरीय आक्रोश झाड़ू प्रदर्शन किया। इनके साथ ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मुख्य केंद्रों पर गेट मीटिंग कर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने इस आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया है। यूतिनय ने 10 जुलाई को आरपार करने की चेतावनी दी है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री और महासचिव कृष्ण नैन ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ लगातार धोखा कर रही है। सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच 13 मई को बैठक में कई अहम मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन आज तक उनके पत्र और परिपत्र (सर्कुलर) जारी नहीं किए गए हैं। केवल आंदोलन को खत्म करवाने के लिए समझौते किए जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें