एग्रीकल्चर फाइनेंस कॉरपोरेशन (एएफसी) व क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) ने सोमवार को स्काई लार्क रिसोर्ट में लघु, सुक्ष्म व मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार में उद्यमियों को लीन (एलईएएन) स्कीम के बारे में बताया। उद्यमियों को इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए जागरुक किया गया। इसी स्कीम के तहत एएफसी व क्यूसीआई उद्योगों को व्यवस्थित करेंगी ताकि वेस्ट को रोका जा सके। इस सेमिनार में मुख्यातिथि के रूप में चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन विनोद धमीजा ने शिरकत की। उन्होंने इस पहल के लिए एएफसी व क्यूसीआई की सराहना की।