फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में जिला नागरिक अस्पताल में शुरू हुई एमआरआई, लोगों को मिलेगी सुविधा

नवीन दलाल Updated Fri, 24 Oct 2025 04:23 PM IST

जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को हवन कर एमआरआई मशीन का उद्घाटन किया। कागजी काम पूरा न होने से शनिवार को मरीजों की एमआरआई शुरू होगी। सीएमओ डॉ. विजय मलिक और एमएस डॉ. श्यामलाल ने हवन में आहुति डालकर मशीन का उद्घाटन किया। अब लोगों को एक छत के नीचे ही सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा मिल पाएगी। इससे अस्पताल का रेफरल भी कम होगा। जिला नागरिक अस्पताल में एमआरआई की सुविधा न होने से लोगों को खानपुर पीजीआई रेफर किया जाता था जिससे लोगों को परेशानी होती थी लेकिन अब जिला नागरिक अस्पताल में ही लोगों को एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों की परेशानी भी कम होगी और अस्पताल का रेफरल भी घटेगा। मणिपाल हेल्थमैप हरियाणा के हेड महेंद्र मलिक ने बताया कि मशीन की लागत लगभग आठ करोड़ रुपये है। एमआरआई भी सीटी स्कैन की तरह सार्वजनिक-निजी भागीदारी ( पीपीपी मोड ) पर की जाएगी। निजी अस्पतालों की अपेक्षा 70 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इससे लोगों का आर्थिक बोझ कम होगा। एमआरआई रेडियोलॉजिस्ट की देखरेख में और छह अनुभवी टैक्नीशियन द्वारा की जाएगी। बीपीएल-आयुष्मान कार्डधारकों की निशुल्क होगी सेंटर इंचार्ज विजय राणा ने बताया कि अस्पताल में बीपीएल, आयुष्मान कार्डधारकों के साथ हरियाणा सरकार के कर्मचारी, एससी प्रमाणपत्र, विकलांग पेंशनधारकों को, रोड साइड दुर्घटना के एनअटेनडिड या अज्ञात मरीजों की निशुल्क एमआरआई की जाएगी। इसके साथ ही अस्पताल में बाहर की अपेक्षा लगभग 70 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यदि बाहर छह हजार रुपये लगते हैं तो यहां पर दो हजार रुपये में की जाएगी। इससे लोगों को सुविधा और बेहतर इलाज मिल पाएगा। अस्पताल में 2018 से सीटी स्कैन की सुविधा है अब एमआरआई भी शुरू हो गई है इससे अस्पताल का रेफरल कम होगा और लोगों को एक छत के नीचे ही सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा मिल पाएगी। -डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें