फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा रोजगार मेले में 500 युवाओं काे ऑफर लेटर, मंत्री पंवार बोले यह सिर्फ नौकरी नहीं विश्वास का मंच

हरियाणा आजीविका मिशन द्वारा आर्य पीजी कॉलेज के प्रांगण में वीरवार को मेगा रोजगार मेला लगाया गया। जिसमें करीब 500 युवाओं को ऑफर लेटर दिए। युवाओं का इसमें उत्साह देखने वाला रहा। मुख्यातिथि पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने चयनित युवाओं को ऑफर लेटर दिए। इससे पहले उन्होंने विभिन्न कंपनियों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुकी है। केंद्र व प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि हर युवा को उसकी क्षमता के अनुसार प्रशिक्षण व रोजगार उपलब्ध करान है। इससे वे आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।मंत्री पंवार ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना न केवल युवाओं को कौशल प्रदान करती है, बल्कि उन्हें बेहतर भविष्य के लिए उद्योगों से जोड़ने का सेतु भी बनती है। इस योजना के तहत प्रशिक्षण लेकर लाखों युवाओं ने देशभर में रोजगार प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार इस योजना को और सशक्त रूप में लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनियों को चाहिए कि वे गांव-स्तर पर शिविर लगाकर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करें। रोजगार मेले में पहुंचीं ये कंपनियां मेगा रोजगार मेले में श्री सीमेंट, रक्षित टेक्सटाइल, गोल्डन परढ़ाना, पुखराज कंपनी, शिव टेक्सटाइल, स्टार मैन पावर, पीकेजी एजुकेशन, वर्धमान टेक्सटाइल और एलिना कंपनी सहित अनेक संस्थाओं ने युवाओं को मौके दिए। वर्धमान टेक्सटाइल के प्रतिनिधि ने बताया कि 29 युवाओं का चयन किया। पीकेजी एजुकेशन ने 27 और मोहाली की एलिना कंपनी ने 50 युवाओं का पंजीकरण कर शीघ्र इंटरव्यू कराने की बात कही। इस अवसर पर एसडीएम मनदीप सिंह व सीईओ डॉ. किरण रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें