फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के समर्थन में गुर्जर समाज आया सामने, उत्सव गार्डन में 36 बिरादरी की बुलाई महापंचायत

गुर्जर समाज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे समालखा के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के समर्थन में आया है। समाज के लोगों ने ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के वक्त की वायरल वीडियो में उनके कपड़े फाडने की निंदा की है। गुर्जर समाज के लोगों ने रविवार को उत्सव गार्डन में 36 बिरादरी की बैठक की। गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंतराम तंवर ने इसकी अगुवाई की। उन्होंने कहा कि धर्म सिंह छौक्कर समालखा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। वे हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और साथ ही गुर्जर समाज के सम्मानित नेता हैं। ईडी अधिकारियों ने उनको होटल के गेट के बाहर जमीन पर गिरा दिया। उनके कपडे़ तक फाड़ दिए गए और धक्का-मुक्की की है। पूर्व विधायक के हाथ में फ्रेक्चर तक आ गया। यह निंदनीय है और समाज ईडी अधिकारियों के इस रवैये से खफा है। समाज के लोगों ने कहा कि यह सब सरकार के इशारे पर किया जा रहा है। गुरुग्राम रियल एस्टेट के प्रोजेक्ट में पूर्व विधायक का सीधे तौर पर कोई हाथ नहीं है। उनको साजिश के तहत फंसाया गया है। राजकुमार छौक्कर ने कहा कि समाज एकजुट है और सरकार ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करता है। इस मौके पर चौबीसी के प्रधान नफे सिंह बली,जय सिंह छौक्कर पट्टीकलयाणा, अनिल छौक्कर, पूर्व सरपंच रजनीश छौक्कर ढोडपुर, पूर्व सरपंच भुवनेश छौक्कर, महेंद्र कहराणा व राजबीर चुलकाना उपस्थित रहे। यह है मामला समालखा के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर पर गुरुग्राम में मनी लॉिंड्रंग का मामला दर्ज है। ईडी को पूर्व विधायक की तलाश थी। उनको विधानसभा चुनाव के दौरान भी नोटिस जारी किया था। वे इसके बाद भी हाईकोर्ट में पेश नहीं हुए। ईडी की टीम उनकी लगातार तलाश कर रही थी। इस मामले में उनके दो बेटे भी आरोपी हैं। ईडी की टीम ने गत दिनों पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पूर्व विधायक धर्म सिंह जमीन पर गिरते नजर आ रहे हैं और उनके कपड़े भी फटे हुए दिखाई दे रहे हैं। ईडी सील कर चुकी है प्रॉपर्टी ईडी की टीम 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में कुछ दिन पहले पूर्व विधायक धर्म सिंह की 44.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी। धर्म सिंह छौक्कर पानीपत की समालखा सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। वे परिवार सहित गुरुग्राम में रहते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें