हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं परीक्षा में नकल का वीडियो सामने आने पर प्रशासन एक्शन में आ गया है। पानीपत डीसी डॉवीरेंद्र दहिया ने कहा कि इसराना और डाहर के दोनों केंद्रों पर हुई सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई है। साथ ही हमने यहां पर तैनात पुलिस स्टाफ और टीचिंग स्टाफ के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है। विभागीय जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले में आपराधिक मुकदमा भी दर्ज होगा। उपयुक्त ने कहा कि हमने परीक्षाओं में नकल के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया हुआ है। हालांकि 10वीं 12वीं के बच्चों पर किसी तरह का केस दर्ज हो इसके पक्ष में हम नहीं है, लेकिन जो कानून के खिलाफ चलेगा उस पर एक्शन लिया जाएगा। अब 10वीं 12वीं के इन छात्रों पर मुकदमा दर्ज होगा।