फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में धुंध पड़ने से बढ़ी ठंड, वाहन चालकों को हुई परेशानी

शाहिल शर्मा Updated Sat, 20 Dec 2025 05:48 PM IST

कोहरे का असर चौथे दिन भी जारी रहा। शनिवार को सुबह दृश्यता शून्य रही। दिनभर एक बार भी धूप नहीं निकली और हवा की गति तेज रहने से लोग दिनभर ठिठुरते रहे। अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम हुआ। मौसम विशेषज्ञ ने अगले 24 घंटे धुंध गहराने की संभावना जताई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिन से कोहरे का असर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को चौथे दिन सुबह पांच से छह बजे तक दृश्यता 10 मीटर रही उसके बाद छह से सात बजे तक दृश्यता शून्य रही। सात बजे के बाद हवा तेज चलने से कोहरा कुछ कम हुआ जिससे दृश्यता 20 मीटर रही। कोहरा बढ़ने के साथ हवा की गति तेज होने से ठिठुरन बढ़ी है। शुक्रवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा चलने से लोगों को दिन में दोपहर 12 से चार बजे तक धुंध से थोड़ी राहत मिली। चार बजे के बाद फिर से धुंध का असर बढ़ा जिससे वाहनों की रफ्तार कम हुई। बिंझौल निवासी सतीश ने बताया कि ठंड बढ़ने से गेंहू की फसल अच्छी होगी। इस समय की ठंड से गेंहू का फुटाव अच्छा होगा जिससे आगे चलकर फसल भी अच्छी होगी। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि अगले 24 घंटे धुंध और गहरा सकती है इसलिए लोगों को ज्यादा जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए और अपने व परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। धुंध में वाहन चलाते समय गति को कम रखना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें