पानीपत के न्यू मॉडल टाउन कॉलोनी में दोपहर करीब 1:00 आबादी क्षेत्र में स्थित जुट फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते आग नहीं पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। जिससे आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि आज में कुछ महिला कर्मचारी भी झुलसी हैं। जिनमें से एक की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है । दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं थाना माडल टाउन पुलिस मौके पर है।