पानीपत के निजामपुर गांव के किसान बिजेंद्र ने सोमवार आधी रात को आत्मदाह कर लिया। उनकी दिल्ली के एक अस्पताल में देर रात को मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि एक कंपनी के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। वे कंपनी और अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की और न ही उनकी सुनवाई की। बिजेंद्र ने सोमवार आधी रात को तेल छिड़क कर आग लगा दी। उनको गंभीर रूप से झुलसे होने पर दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। परिजन मंगलवार सुबह ही दिल्ली के अस्पताल व सीआईए-वन के थाना पहुंचे। परिजनों ने यहां हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ रोष प्रकट किया।