पानीपत के थाना सेक्टर 29 में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पानीपत की विद्यानन्द कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उनकी बेटी नरगिस का निकाह खटीक बस्ती निवासी फरमान के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। मंगलवार रात को करीब 12 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि नरगिस ने फंदा लगा लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।