फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: झुग्गियों पर चली जेसीबी, नहीं दी मोहलत, लोगों ने भी पीटा

नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हाली पार्क के साथ तीन झुग्गियों को तोड़ दिया। झुग्गी में रहने वाले लोगों ने दो दिन की मोहलत मांगी तो अधिकारियों ने मना कर दिया। महिला और बच्चे जेसीबी के आगे खड़े होकर विरोध करने लगे तो कॉलोनी के लोग पहुंच गए। आरोप हैं कि उनको लोगों लात और डंडे से बुरी तरह से पीटा। इसमें एक बच्ची बेसुध हो गई और दो लोग मामूली घायल हो गए। निगम और पुलिस के अधिकारी इस दौरान मूक बनकर देखते हुए। लोगों ने झुग्गी तोड़ने के बाद भी वहीं रहने की जिद्द की। नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। निगम के एक्सईएन गोपाल कलावत और एटीपी दीपक राणा की अगुवाई में टीम कुटानी रोड, गोहाना रोड, रेलवे रोड पर पहुंची। यहां कई मकानों व दुकानों के आगे बनाए थड़े और छज्जे तोड़े। निगम की टीम शाम को करीब चार बजे हाली पार्क के साथ तीन झुग्गी हटाने पहुंची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें