सेक्टर-7 और 8 के लाइट प्वाइंट के पास एक गाड़ी ने दूसरी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। गाड़ी में सवार श्रीलंका से आई दो महिलाओं घायल हो गई। दोनों को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां पर सीएमओ पंचकूला डॉ. मुक्ता कुमार भी उनका का हाल जानने के लिए पहुंची। सीएमओ पंचकूला ने बताया कि दोनों महिलाएं श्रीलंका से पंचकूला हरियाणा के स्कूल एजुकेशन सिस्टम का निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी और उनकी गाड़ी को पीछे से किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी और ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई है।