फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केजरीवाल दुनिया का सबसे झूठा इंसान- ज्ञानचंद गुप्ता

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 09 Jan 2025 04:40 PM IST

पंचकूला के पूर्व विधायक व पूर्व विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली के मॉडल टाउन हलके के लिए भाजपा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में गुप्ता ने वीरवार को पंचकूला सेक्टर-1 में प्रेस वार्ता की। ज्ञानचंद गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा। केजरीवाल द्वारा जाट आरक्षण का मुद्दा उठाने पर पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल ने इस मुद्दे को 10 साल सत्ता में रहते हुए क्यों नहीं उठाया, मुख्यमंत्री रहते हुए क्यों लागू नहीं करवाया। केजरीवाल दुनिया का सबसे झूठा व्यक्ति है। लोग केजरीवाल के भ्रम में फंसने वाले नहीं है। गुप्ता ने कहा कि मुझे दिल्ली में मॉडल टाउन विधानसभा का प्रभारी बनाया है। वहां भाजपा कि टीम शक्ति केंद्र पूरी तरह मजबूत है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें