फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक होगा निःशुल्क जादू शो, जादूगर सम्राट शंकर दिखाएंगे हैरतअंगेज जादुई करतब

जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा की ओर से आमजन के मनोरंजन के लिए 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-14 के सभागार में निःशुल्क जादू शो आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर अपनी जादुई कला का प्रदर्शन करेंगे। शहरवासी और आसपास के क्षेत्रों के लोग इस कार्यक्रम में पहुंचकर निःशुल्क जादू के करतब देखने का आनंद ले सकेंगे। जादूगर सम्राट शंकर अपने विभिन्न रोचक और हैरान कर देने वाले जादुई करतबों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को मनोरंजन के साथ जादू की कला से रूबरू करवाना है। इसमें बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए खास आकर्षण रहेगा। विभाग की ओर से आमजन से इस निःशुल्क जादू शो में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है, ताकि लोग जादू की इस कला का आनंद उठा सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें