आज दशहरा पर्व पर सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में ट्राइसिटी का सबसे बड़ा 180 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। खास बात यह है कि लगभग एक दशक बाद शालीमार ग्राउंड में रावण कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का भी दहन होगा। इस बार आतिशबाजी का नजारा भी बेहद शानदार होगा। दशहरा उत्सव में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतलों का दहन 6 रिमोट प्वाइंट रिमोट कंट्रोल से किया जाएगा। पुतलों के मुंह से आग के गोले निकलेंगे।