फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने की पेन-डाउन हड़ताल, मरीज घंटों रहे परेशान

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की गठित एक्शन कमेटी की ओर से अपनी मांग को लेकर दो घंटे वीरवार को पेन डाउन स्ट्राइक हुई। इस स्ट्राइक के कारण सेक्टर -6 सिविल अस्पताल, अर्बन हेल्थ सेंटर, पीएचसी और सीएचसी सेंटरोंं में 11 बजे के बाद डॉक्टरों ने मरीज देखे। इस कारण मरीजों को दो घंटे तक  इंतजार करना पड़ा। अस्पताल  में इलाज कराने आए दिलीप गिरी, दीपिका ,तापस और मोहम्मद अली ने बताया कि इलाजके लिए दो घंटे समस्या हुई। अभी तक इलाज नहीं मिल पाया है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के राज्य प्रधान डॉ. राजेश ख्यालिया ने कहा कि सरकार द्वारा डायरेक्ट एसएमओ भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। यह गलत तरीके से की जा रही है। एसोसिएशन ने सरकार द्वारा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ( एसएमओ ) की प्रत्यक्ष भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि डायरेक्ट एसएमओ भर्ती बंद की जाए। पिछले वर्ष भी एसोसिएशन को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा था, जिसके परिणामस्वरूप सरकार के उच्च स्तर पर यह आश्वासन दिया गया था कि भविष्य में कोई डायरेक्ट एसएमओ भर्ती नहीं की जाएगी। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन पंचकूला के महासचिव दीपक शर्मा ने कहा कि चिकित्सा अधिकारी(एमओ) के पद पर काम कर रहे हैं। उन्हें प्रमोशन भी नहीं दी जा रही है। पिछले वर्ष सरकार द्वारा यह सहमति दी गई थी कि एचसीएमएस डॉक्टरों को संशोधित एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) संरचना प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें